{"_id":"6817c4b10fa3f93d8b0f94be","slug":"rs-1187-lakh-defrauded-in-the-name-of-credit-card-kyc-by-posing-as-a-bank-employee-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42779-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड की केवाईसी के नाम पर 11.87 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड की केवाईसी के नाम पर 11.87 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
मोबाइल हैक कर दिया वारदात को अंजाम, साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करने का झांसा देकर ठग ने बैंककर्मी बनकर कॉल की और मोबाइल हैक कर 11.87 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने ट्रांजेक्शन रिफंड करने के नाम पर दो क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-46 एरिया के रहने वाले हेमंत कुमार ने दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड विंग से बताया और कहा कि आपके कार्ड की केवाईसी होनी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इनका कार्ड जुलाई 2024 से केवाईसी पूरी न होने के चलते बंद पड़ा था और उसे ये प्रयोग नहीं कर पा रहे थे। इन्हें लगा कि सही में बैंककर्मी है तो आरोपी ने वीडियो कॉल पर ही केवाईसी करने बारे कहा। उसने एक नंबर नंबर से वीडियो कॉल की और स्क्रीन शेयर करने को कहा। वीडियो कॉल पर ही आरोपी ने आधार कार्ड, पेन कार्ड व क्रेडिट कार्ड दोनों साइड से देखा।
आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान ही मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के ओटीपी आने लगे। पहली 2 ट्रांजेक्शन डिक्लाइन हो गईं। विरोध जताया तो बोला कि लिमिट चेक कर रहे हैं। फिर से ओटीपी आए तो कार्ड से 3 ट्रांजेक्शन हो गईं। शिकायत की तो आरोपी बोला कि दूसरे कार्ड पर ये रिफंड हो जाएगा। फिर बहाने से दूसरे क्रेडिट कार्ड की फोटो ले ली और आईसीआईसीआई के कार्ड से भी ट्रांजेक्शन कर ली। लगभग 110 मिनट तक आरोपी ने वीडियो कॉल की। फिर कुछ देर बाद कॉल की और दोनों कार्ड से फिर से ट्रांजेक्शन होने लगीं। आरोपी ने मोबाइल हैक कर कॉल भी फॉरवर्ड कर ली थी। कुल 1187038 रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। मामले में अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।