फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rs 1.63 crore recovered in 13 days from maskers

बिना मास्क वालों से 13 दिन में वसूले 1.63 करोड़ रुपये

Thu, 13 May 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.63 crore recovered in 13 days from maskers
फरीदाबाद। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस लगातार मामले दर्ज कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने 13 दिनों में बिना मास्क वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 63 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। पुलिस लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित रहने के लिए घरों में ही रहने की अपील कर रही है। इसके साथ ही नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस विभाग का दावा है कि अभी तक दो लाख 88 हजार 97 लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक कया गया है। 73 हजार 841 लोगों को मास्क वितरित किए गए। इसके साथ ही 32 हजार 744 लोगों के मास्क नहीं होने के कारण चालान काटकर उनसे 1 करोड़ 63 लाख 72 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब तक 270 मामले दर्ज कर 342 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें दवाओं और ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले 13 लोग शामिल हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने लोगों से अपील की कि गांवों में ठीकरी पहरा लगाएं, ताकि बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके। गांव के लोग जो पुलिस या स्वास्थ्य विभाग में नौकरी कर रहे हैं। उन्हें किसी भी हाल में न रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed