फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RPCA Legends beat Spartan NCR in Super OverRPCA Legends beat Spartan NCR in Super Over

Faridabad News: आरपीसीए लीजेंड ने स्पार्टन एनसीआर को सुपर ओवर में हराया

Sat, 11 Oct 2025 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
RPCA Legends beat Spartan NCR in Super OverRPCA Legends beat Spartan NCR in Super Over
रोमांचक मुकाबला जीतकर फाइनल में पक्का किया स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविंद्र फागना क्रिकेट भूमि मैदान पर शनिवार को खेले गए रविंदर फागना मिक्स कॉरपोरेट कप के मुकाबले में आरपीसीए लीजेंड ने स्पार्टन एनसीआर को सेमीफाइनल मुकाबले में सुपर ओवर में हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनों टीमों ने 20 ओवर के मुकाबले में 197-197 रन बनाए, लेकिन सुपर ओवर में आरपीसीए लीजेंड ने बाजी मार ली।
20 ओवर के इस सेमी फाइनल मुकाबले में आरपीसीए लीजेंड ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने आई स्पार्टन की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कन्हैया ने ताबड़तोड़ 85 रन की पारी खेली। वहीं, अंकित ने 38 रन बनाए। आरपीसीए की ओर से धर्मेंद्र नागर और प्रवीण पत्ते नागर ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, दीपक राठी को दो विकेट मिले।
विज्ञापन


वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी आरपीसीए ने 20 ओवर में 197 रन बनाए। इनमें उज्ज्वल पांडे ने 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, धर्मेन्द्र नागर ने 65 रन बनाए। स्पार्टन की ओर से गेंदबाजी करते हुए पीयूष चंदीला, दर्पण और कुलदीप भाटिया ने एक-एक विकेट लिया। धर्मेंद्र नागर को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed