फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Royal Star team won by two wickets

Faridabad News: रॉयल स्टार की टीम ने दो विकेट से मारी बाजी

Fri, 28 Jun 2024 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
Royal Star team won by two wickets
- आकाश नाबाद 84 रन बनाकर रहे मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नचौली स्थित आरएस क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को डे-नाइट पीसीके कप खेला गया। इसमें रॉयल स्टार लीजेंड ने लीजन इलेवन की टीम को दो विकेट से जीता। टीम की ओर से आकाश नाबाद 84 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। लीजन इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। टीम की ओर से पंकज वर्मा और आकाश विश्वास ने 49-49 रन बनाए। रॉयल स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकुल ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल स्टार की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए और मैच को अपने कब्जे में कर लिया। टीम की ओर से आकाश ने नाबाद 84 रन बनाए। सुमित ने 31 व जयप्रकाश ने 28 रन बनाए। लीजन इलेवन की आरे से गेंदबाजी करते हुए विकास और विपलव ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed