{"_id":"6ae23700b42eaceb7d0fd332","slug":"royal-cricket-academy-won-the-match-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83970-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रॉयल क्रिकेट अकादमी ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रॉयल क्रिकेट अकादमी ने जीता मैच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रॉयल क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में रॉयल क्रिकेट अकादमी ने छत्रपति क्रिकेट अकादमी को तीन विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छत्रपति क्रिकेट अकादमी की टीम 25.2 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अर्पित ने 37 और कृष्ण ने 17 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट अकादमी की ओर से बिवान चौधरी और गगन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट अकादमी की शुरुआत आसान नहीं रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही। रॉयल क्रिकेट अकादमी ने 29.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आयुष यादव ने 33 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। आदविक और आयुष ने दो-दो विकेट लिए। तीन विकेट लेने वाले बिवान चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।