फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Room collapses due to cylinder blast, injured referred to Delhi

Faridabad News: सिलिंडर में हुए धमाके से ढहे कमरे, घायल दिल्ली रेफर

Wed, 15 Oct 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Room collapses due to cylinder blast, injured referred to Delhi
आग लगने से बच्चा समेत चार लोग झुलस गए थे, कई घरों में आई दरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में सोमवार देर रात घर की रसोई गैस में सिलिंडर लीक होने से लगी आग और धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमका इतना तेज था कि दूसरी मंजिल पर बने तीन कमरे ढह गए। इस हादसे में एक बच्चा सहित चार लोग झुलसने और मलबे में दबने से घायल हो गए। इस हादसे की वजह से आस पास बने कई मकानों के अंदर दरारें भी आ गई।
थाना सारन क्षेत्र में हुए हादसे में घायल सभी को पहले बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर सभी को दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर कॉलोनी की गली नंबर तीन में राजीव कुमार का मकान है। उनके मकान में दो परिवार किराये पर रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक खुद रहते हैं। पहली मंजिल पर बने तीन कमरे उन्होंने किराये पर दे रखे हैं। एक कमरे में सोहित (35) अपनी पत्नी पारुल (28) के साथ रहते हैं। दूसरे कमरे में नेहा किराये पर रहती हैं। तीसरे कमरे में गिरीश अपनी पत्नी अनीता और ढाई साल के बेटे दवांग के साथ रहते हैं। पुलिस के अनुसार, सभी एक ही कंपनी में नौकरी करते हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रात करीब 10 बजे अनिता अपनी रसोई में दूध गर्म करने के लिए गई थीं। जैसे ही उन्होंने रसोई चूल्हे को जलाया आग लग गई। जब तक वह मदद के लिए बुलाती और बच्चे को लेकर भागतीं तब तक आग पूरे कमरे में फैल गई थी। इसी बीच जोरदार धमका हो गया। मलबे में पारूल ( 33), नेहा (30), अनीता बच्ची (2) , दवांग (2) दब गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार बच्चे दवांग की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


खिड़की के शीशे टूटे
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के दौरान दोनों महिलाओं के पति काम पर गए थे। धमका इतना जोरदार हुआ कि आस पास बने कई मकानों में दरार आ गई। इसके अलावा कई मकानों के दरवाजों व खिड़की के शीशे टूट गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी घायलों का अभी दिल्ली में इलाज चल रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गैस सिलिंडर लीक होने से हादसा हुआ है। जांच की जा रही है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed