{"_id":"5fb11f3b8ebc3e9bc104a3e8","slug":"rocky-murder-case-old-criminal-on-police-radar-faridabad-news-noi548351716","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉकी हत्याकांड: पुराने अपराधी अपराध शाखा के रडार पर, फिलहाल हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉकी हत्याकांड: पुराने अपराधी अपराध शाखा के रडार पर, फिलहाल हाथ खाली
विज्ञापन
फरीदाबाद। ट्रांसपोर्टर रॉकी हत्याकांड में तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस अभी तक केवल दबिश ही दे रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पुराने अपराधियों और अन्नी-बिन्नी गैंग के साथियों को रडार पर ले रखा है। अपराध शाखा ने कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की लेकिन कुछ सफलता हाथ नहीं लगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने उनके कुछ संभावित ठिकानों पर दबिश भी की है, लेकिन अभी तक तीर अंधेरे में ही चलाए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि त्योहार बीतने के बाद अब जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
बृहस्पतिवार देर रात गांव नचौली में ट्रांसपोर्ट कार्यालय में बैठे 27 वर्षीय रॉकी की आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने 16 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बेखौफ आरोपियों ने हवा में हथियार लहराए और गवाही देने पर जान के मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
घटना के गवाह मृतक रॉकी के पिता ज्ञानचंद की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। घटना के बाद से ही थाना भूपानी पुलिस के अलावा अपराध शाखा की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
बिन्नी के साथ पिछली वारदात में शामिल रहे कुछ अपराधियों को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था लेकिन अभी कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई है। पुलिस कई मोबाइल नंबर की भी जांच कर रही है। भूपानी थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि त्योहार के कारण इस केस में थोड़ा समय लग गया है। आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई है। थाना पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम भी लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है। उम्मीद है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।