{"_id":"62f29be6569c8c5b482e2c6f","slug":"robotic-surgery-will-start-soon-in-esic-medical-college-and-hospital-faridabad-news-noi664152583","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली- मुंबई के अस्पतालों की तर्ज पर जल्द ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी। इसके लिए अमेरिका से रोबोट मंगाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी के बाद योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद ऐसी सुविधा वाला प्रदेश का यह पहला मेडिकल कॉलेज होगा। ये रोबोट करीब 30 करोड़ रुपये की कीमत से आएंगे। इससे जिले के करीब 6.5 लाख ईएसआई कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। दरअसल कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड करने की कवायद तेजी से शुरू की गई है। इसके तहत विश्व बैंक, केंद्र सरकार को करीब एक हजार करोड़ रुपये का बजट दे रहा है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधकों से भी उपकरण मुहैया कराने के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस पर रोबोटिक सर्जरी के उपकरण का प्रस्ताव भेजा है। एनआईटी-3 ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी शुरू होने से करीब साढे़ छह लाख ईएसआई कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही ऑपरेशन के लिए मरीजों की वेटिंग लिस्ट खत्म होगी।
--
सर्जरी होगी सटीक, नहीं होगी कोई चूक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि हाथ से ऑपरेशन करने के दौरान कई बार चूक की गुंजाइश रहती है। ऐसे में दूसरी नस या कोशिकाएं कट जाती हैं। रोबोट की मदद से सर्जरी करने पर अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन या एमआरआई मशीन से सर्जरी वाले अंग को चिन्हित कर कंप्यूटर में उसके हिसाब से कमांड देकर सर्जरी की जाएगी। इसमें चूक की कोई गुंजाइश नहीं होगी। सर्जरी भी बेहतर होगी। रक्तस्राव कम होगा। मरीज जल्द ठीक होकर घर जा सकेगा।
--
पेट से जुड़े ऑपरेशन में मिलेगी सहायता
विशेषज्ञों ने बताया कि रोबाटिक सर्जरी से सबसे ज्यादा छोटी व बड़ी आंत की सर्जरी, अपेंडिक्स, गाल ब्लेडर की पथरी व कैंसर की सर्जरी, गुर्दे की सर्जरी, पेट के कैंसर के ऑपरेशन में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
--
मोटापे की सर्जरी होगी आसान
रोबोट की मदद से मोटापा से निजात के बैरियाटिक सर्जरी भी आसानी होगी। मधुमेह से मुक्ति पाने को मेटाबालिज्म सर्जरी भी कराई जा सकेगी।
--
वर्जन
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। हृदय रोगियों के लिए एंजियोप्लास्टी, किडनी मरीजों के के लिए डायलिसिस आदि सुविधाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। किडनी ट्रांसप्लांट भी जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही रोबोटिक सर्जरी भी शुरू करने की योजना है।
- डॉ. असीम दास, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल