फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways will start operating 33 buses on different routes

Faridabad News: रोडवेज विभिन्न रूटों पर 33 बसों का संचालन शुरू करेगा

Thu, 29 Jun 2023 06:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 29 Jun 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Roadways will start operating 33 buses on different routes
-33 नए परिचालकों को एक सप्ताह तक दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रोडवेज विभिन्न रूटों पर जल्द ही 33 बसों का संचालन शुरू करेगा। इसके लिए नव नियुक्त परिचालकों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद बसों का संचालन होगा।

डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि डिपो में 133 बसें हैं। जिसमें किलोमीटर स्कीम, वॉल्वो बस, मिनी बस और सामने रोडवेज बस शामिल हैं। बसें हमीरपुर, चंडीगढ़, वैजनाथ, आगरा, अलीगढ़, हरिद्वार, हल्द्वानी, चंडीगढ़, अमृतसर, यमुनानगर, खाटू श्याम, बाला जी आदि रूटों पर चलाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि डिपो के पास पर्याप्त बसें हैं, लेकिन बसों को चलाने के लिए परिचालकों की कमी थी। जिसके चलते सरकार द्वारा 41 परिचालकों को कौशल योजना के तहत भर्ती किया जा रहा है। इसमें से 33 परिचालकों की भर्ती हो चुकी है, जिसमें 21 परिचालकों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण देने के बाद रूट पर भेजना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चालकों की संख्या पर्याप्त है। परिचालक की कमी के कारण बस सेवा प्रभावित होती है, लेकिन अब यदि किसी रूट पर अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा तो उसके लिए काफी संख्या में परिचालक मौजूद हैं। बसों को स्थानीय रूटों पर चलाया जाएगा। इसके लिए समय सारणी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed