फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways will run 25 buses for International Science Festival

Faridabad News: अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए रोडवेज चलाएगा 25 बसें

Mon, 15 Jan 2024 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Roadways will run 25 buses for International Science Festival
कई रूटों पर कम की गईं बसें, चार दिनों तक यात्रियों को हो सकती है परेशानी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (टीएचएसटीआई) में 17 जनवरी से 20 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में भाग लेने वाले लोगों को पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उसके लिए रोडवेज डिपो की ओर से प्रतिदिन पांच स्थानों से 25 बसों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर डिपो अधिकारियों की ओर से तैयारी कर ली गई हैं। इसमें उनके द्वारा रूट मैप के साथ-साथ चालक व परिचालकों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है।


फरीदाबाद में होने वाले विज्ञान महोत्सव में देशभर से 2000 विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न देशों के वैज्ञानिक एवं उद्योगपति हिस्सा लेंगे। यह सभी विद्यार्थी अपने स्कूलों से विज्ञान विषय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मेले से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा होगी और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा।
विज्ञापन





यहां से मिलेंगी बसें
मुख्य निरीक्षक रोडवेज नानक चंद ने बताया कि पहले सरकार की ओर से कार्यक्रम के लिए 45 बसों की मांग की गई थी लेकिन अब 25 बसें हर रोज विभिन्न रूटों से चलेंगी, जिनकी समय सारणी भी तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया की बसें बल्लभगढ़ डिपो, बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन, फरीदाबाद रेलवे स्टेशन, बड़खल मेट्रो स्टेशन और गुरुग्राम स्थित सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से सुबह 8 बजे, 8:15 बजे , 8:45 बजे, 9 बजे और 10 बजे रवाना होंगी। वहीं वापस में यह बसें शाम 4 बजे, 5 बजे, 6 बजे, 5:30 बजे, 6 बजे और 7 बजे रवाना होंगी। हर रोज 5 समय सारणी पर 5 बसों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि और स्थानीय रूट की बसों को किया जाएगा बंद
डिपो के पास वैसे तो पर्याप्त मात्रा में बसों की संख्या है। अभी डिपो के पास कुल 180 बसें हैं, लेकिन चालक व परिचालकों की कमी के कारण डिपो में 30 बसें काफी समय से खड़ी हुई हैं। विज्ञान महोत्सव के लिए रात्रि ठहराव और स्थानीय रूट पर चलने वाली बसों को बंद किया जाएगा। इसमें हमीरपुर, वैजनाथ, हरिद्वार, चंडीगढ़, पंचकुला, हिसार के अलावा पलवल, होडल आदि रूटों की बसों को बंद किया जाएगा। इससे इन रूटों पर चलने वाले यात्रियों को चार दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


------------
यात्रियों को हो सकती है परेशानी
बसों की संख्या पर्याप्त हैं लेकिन चालक व परिचालक की कमी के कारण कुछ रूटों को बंद किया जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
-नानक चंद, मुख्य निरीक्षक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed