फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways employees who take casual leave without approval will face action.

Faridabad News: बिना मंजूरी आकस्मिक अवकाश लेने वाले रोडवेज कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Thu, 20 Aug 2026 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees who take casual leave without approval will face action.
बिना पूर्व सूचना छुट्टी पर जाने से बसों के संचालन और ड्यूटी चार्ट पर पड़ता है असर
विज्ञापन


निधि कुशवाहा

फरीदाबाद। रोडवेज कर्मचारियों के बिना सूचना आकस्मिक अवकाश पर चले जाने से जिले की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बिगड़ जाती है। चालक-परिचालकों के अचानक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कई बार रूटों पर बसों की संख्या कम पड़ जाती है। इससे बसों के फेरे प्रभावित होने के साथ यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। अब परिवहन निदेशालय ने ऐसे मामलों पर सख्ती बरतते हुए आकस्मिक अवकाश के लिए भी सक्षम अधिकारी से पूर्व मंजूरी लेना अनिवार्य कर दिया है। बिना सूचना या लिखित आवेदन के छुट्टी पर जाने वाले कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


परिवहन विभाग के अनुसार, चालक या परिचालकों के अचानक छुट्टी पर जाने से ड्यूटी चार्ट प्रभावित होता है। कर्मचारी की जगह तत्काल दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगाना आसान नहीं होता। ऐसे में बसों के फेरे कम करने पड़ते हैं या कुछ रूट पर बस संचालन प्रभावित होता है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ता है और उन्हें बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


विभाग के संज्ञान में आया है कि कई अधिकारी और कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी को बिना लिखित आवेदन दिए या सूचना किए अचानक छुट्टी पर चले जाते हैं। विशेषकर कैजुअल लीव के मामलों में ऐसी शिकायतें सामने आई हैं। इससे कर्मचारियों की उपलब्धता का रिकॉर्ड, ड्यूटी चार्ट और अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं। कई बार अचानक अनुपस्थिति के कारण विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अवकाश के लिए लेनी होगी पूर्व अनुमति

परिवहन निदेशक धीरेंद्र खड़गटा ने रोडवेज के सभी महाप्रबंधकों को इस संबंध में गाइडलाइन भेजी है। निर्देशों के अनुसार किसी भी प्रकार का अवकाश लेने से पहले सक्षम अधिकारी से पूर्व लिखित अनुमति प्राप्त करनी होगी। बिना पूर्व सूचना छुट्टी पर जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

आपात स्थिति में उसी दिन देनी होगी सूचना

असाधारण या आपातकालीन परिस्थिति में यदि पूर्व स्वीकृति लेना संभव नहीं है तो ग्रुप-ए और ग्रुप-बी अधिकारियों को उसी दिन निदेशक को फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से कारण सहित सूचना देनी होगी। विभाग का कहना है कि इससे अचानक अनुपस्थिति की स्थिति में समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकेगी और बस संचालन प्रभावित नहीं होगा।


ड्यूटी इंस्पेक्टर जयपाल राठी ने कहा कि अचानक छुट्टी लेने से ड्यूटी चार्ट बिगड़ जाता है और कई बार कर्मचारी की जगह दूसरे चालक या परिचालक की व्यवस्था करना मुश्किल हो जाता है। यदि कर्मचारी पहले से सूचना दे दें तो वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है। इससे बसों के संचालन में बाधा नहीं आएगी और यात्रियों को भी परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed