फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways employees held a meeting for the Justice March to be held on January 18.

Gurugram News: 18 जनवरी को होने वाले न्याय मार्च के लिए रोडवेज कर्मियों ने की बैठक

Mon, 05 Jan 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees held a meeting for the Justice March to be held on January 18.
विभिन्न मांगों के लिए परिवहन मंत्री के आवास पर करेंगे
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। परिवहन मंत्री के अंबाला छावनी आवास पर 18 जनवरी को होने वाले न्याय मार्च के लिए गुरुग्राम डिपो पर रोडवेज कर्मियों ने सोमवार को बैठक की। यह मीटिंग गुरुग्राम सांझा मोर्चा की अध्यक्षता में की गई ।

राज्य सांझा मोर्चा के सदस्य और राज्य उप प्रधान संदीप दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार हरियाणा रोडवेज की अनदेखी कर रही है। पूरे एशिया की सबसे शानदार परिवहन सेवा आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। जनता लगातार सरकारी बसों की मांग करती रही है लेकिन सरकार किलोमीटर स्कीम को बढ़ावा दे रही है। विभाग में खाली पद हैं जिनको कई सालों से भरा नहीं जा रहा है। लगातार रोडवेज के कर्मचारी अपने वेतन विसंगति और बोनस की मांग कर रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों और मांगों के लिए गुरुग्राम डिपो से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी अंबाला न्याय मार्च के लिए पहुंचें। इस दौरान डिपो सांझा मोर्चा की ओर से सतेंद्र कादयान, मनीष दलाल, संदीप अहलावत ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार की ओर से विभाग और कर्मचारियों की अनदेखी के कारण कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed