{"_id":"65aa6dc1fb0dfa815d000b3f","slug":"roadways-buses-will-stop-at-umri-chowk-and-bahu-akbarpur-village-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19578-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उमरी चौक और बहु-अकबरपुर गांव पर रुकेंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उमरी चौक और बहु-अकबरपुर गांव पर रुकेंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
- महाप्रबंधक ने चंडीगढ़ और हिसार रूट पर जाने वाले चालक व परिचालक को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डिपो से चंडीगढ़ और हिसार रूट पर जाने वाली बसें अब उमरी चौक और बहु-अकबरपुर गांव (रोहतक) पर भी रूकेंगी। इससे गांव से सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। इसको लेकर महाप्रबंधक लेखराज की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बल्लभगढ़ बस डिपो से चंडीगढ़ रूट पर हर राेज करीब 10 बसों का संचालन किया जाता है। यह बसें ओल्ड फरीदाबाद, बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली, पानीपत के रास्ते चंडीगढ़ के लिए चलती हैं। पहले रोडवेज की बसें उमरी चौक कुरुक्षेत्र बस स्टैंड पर रुकती नहीं थीं। इसकी वजह से यात्रियों को सफर करने में परेशानी होती थी। यात्रियों की ओर से शिकायत मिलने पर चंडीगढ़ रूट पर चलने वाले सभी चालक व परिचालक को निर्देश दिए हैं कि उमरी चौक कुरुक्षेत्र बस स्टैंड पर बस रोक कर यात्रियों को उतारा व चढ़ाया जाए। इसके अलावा डिपो से हिसार रूट पर भी 3 बसों का संचालन किया जाता है। उन बसों के चालक व परिचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी बसें गांव बहु-अकबरपुर के स्टॉप पर रुककर यात्रियों को उतारेंगी व चढ़ाऐंगी।