फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways buses will run from 7 am to 9 pm for Surajkund fair.

Faridabad News: सूरजकुंड मेले के लिए सुबह 7 से रात 9 बजे तक चलेंगी रोडवेज बसें

Sat, 28 Dec 2024 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run from 7 am to 9 pm for Surajkund fair.
बल्लभगढ़, फरीदाबाद और बदरपुर बॉर्डर से किया जाएगा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आगामी 7 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक लगने वाले 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के लिए रोडवेज विभाग द्वारा बसों का संचालन किया जाएगा। जिसको लेकर समय सारणी तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह बस सुविधा सुबह 7 से लेकर रात के 9 बजे तक मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में पर्यटकों को पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। उसके लिए प्रशासन द्वारा हर साल रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। जिसको लेकर रोडवेज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अब उनके द्वारा बसों के संचालन के लिए समय सारणी बनाई जा रही है। यह बसें बल्लभगढ़, फरीदाबाद और बदरपुर बॉर्डर से चलाई जाएंगी। इसके अलावा गुरुग्राम और दिल्ली से भी बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

रोडवेज से मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ बस अड्डे से तुगलकाबाद के लिए बस वाया एनआईटी सूरजकुंड, तुगलकाबाद से बल्लभगढ़ बस अड्डा वाया सूरजकुंड, बल्लभगढ़ बस अड्डे से सूरजकुंड वाया एनआईटी, सूरजकुंड से बल्लभगढ़ बस अड्डा वाया एनआईटी, बल्लभगढ़ बस अड्डे से सूरजकुंड वाया ओल्ड फरीदाबाद बदरपुर, सूरजकुंड से बल्लभगढ़ बस अड्डा वाया बदरपुर ओल्ड फरीदाबाद आदि बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार को पर्यटकों की संख्या अधिक होने की वजह से विभिन्न जगहों से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जिसको लेकर भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हर साल रोडवेज विभाग की ओर से मेले के लिए बसों का संचालन किया जाता है। इस बार भी लोगों की सुविधा के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक बसें मिलेंगी।
भागीरथ शर्मा, ड्यूटी इंचार्ज रोडवेज बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed