{"_id":"607b1adb8ebc3ed3d535fa3d","slug":"roadways-buses-will-now-seat-only-50-per-cent-of-riders-faridabad-news-noi577722147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बसों में अब 50 फीसदी ही बैठेंगी सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बसों में अब 50 फीसदी ही बैठेंगी सवारियां
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कोरोना के बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए अब हरियाणा रोडवेज विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अब डिपो के अंदर से बाहर आने वाली बसों को पहले सैनिटाइज किया जाएगा। उसके बाद क्षमता से पचास फीसदी सवारियों को बिठाया जाएगा, जिसके लिए रविवार की सुबह बसों की सीटों पर निशान लगा दिए जाएंगे। इसके लिए रोडवेज में सैनिटाइजर व मास्क पहुुंच गए हैं।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अब हरियाणा रोडवेज डिपो से बाहर आने वाली बसें पूरी तरफ सैनिटाइज होकर बाहर आएंगी। इसके अलावा बस के चालक व परिचालक के पास सैनिटाइजर के अलावा अतिरिक्त मास्क की व्यवस्था होगी। बस में सफर करने वाली सवारियों को सीटों पर निशान के हिसाब से बिठाया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है। इस समय रोडवेज में लगभग 99 आम बसें हैं, जबकि 25 बसें किलोमीटर वाली हैं, जो डिपो के अंदर सैनिटाइज होंगी। पहले इन बसों में 56 सवारियों को बिठाया जाता था, लेकिन अब 26 सवारियां ही एक साथ सफर करेंगी।
हमने यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देने के लिए तमाम तैयारी पूरी कर ली हैं, रविवार से चलने वाली रोडवेज बसों में 26 यात्री ही सफर करेंगे, वहीं बस को सैनिटाइज करने के बाद बाहर निकाला जाएगा। इसके अलावा चालक व परिचालक के पास सैनेटाइजर व अतिरिक्त मास्क की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
-हरिसिहं, डिपो निरीक्षक, बल्लभगढ़