{"_id":"6883d1cd4b6915debe0a07a1","slug":"roadways-buses-will-not-operate-for-general-passengers-for-two-days-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47871-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो दिन आम यात्रियों के लिए नहीं होगा रोडवेज बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो दिन आम यात्रियों के लिए नहीं होगा रोडवेज बसों का संचालन
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को सीईटी के अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएंगी 600 से अधिक बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शनिवार और रविवार को आम यात्रियों के लिए रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। इन दो दिन सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के चलते अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचने की जिम्मेवारी रोडवेज विभाग को दी गई है। वहीं अभ्यर्थी समय से केंद्र पर पहुंच सकें इसके लिए प्रशासन की ओर से 6 पिकअप पॉइंट बनाए गए हैं। जहां पर करीब 600 से अधिक बसें मौजूद रहेगी। इसको लेकर रोडवेज विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
शनिवार और रविवार को जिले में 63 केंद्रों पर सीईटी का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में करीब डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। इन अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग व प्रशासन की ओर से बसों की सुविधा की गई है। रोडवेज विभाग की ओर से करीब 130 बसों वहीं साढ़े 500 से अधिक निजी स्कूलों की बसों का संचालन किया जाएगा।
6 पिकअप पॉइंट बनाए
दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए 6 पिकअप पॉइंट बनाए गए हैं। जिसमें पहले सूरजकुंड, दूसरा दशहरा मैदान एनआईटी, तीसरा सेक्टर 12, चौथा सेक्टर 75 अमोलिक चौक, पांचवां बल्लभगढ़ बस स्टैंड और छठा अनाज मंडी है। इन स्टैंड पर आने वाले अभ्यर्थियों को उनके केंद्र तक पहुंचाने के लिए बसें मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
यात्रियों को होगी परेशानी
दो दिन तक यात्रियों के लिए किसी भी रूट पर कोई भी रोडवेज बस का संचालन नहीं किया जाएगा। इसी वजह से यात्रियों को अगर अपने गंतव्य या दूसरे जिले व राज्य में जाना है तो निजी बस व ऑटो का प्रयोग करना पड़ेगा। वहीं निजी बस और ऑटो चालक मन माया किराया भी यात्रियों से वसूलेंगे।
यात्रियों से बातचीत
दो दिन से रात्रि को चलने वाली रोडवेज बस बंद होने की वजह से वह हरिद्वार नहीं जा पा रहे हैं। अब वह 28 जुलाई के बाद हरिद्वार स्नान करने के लिए जाएंगे।- संगम सैनी, ऊंचागांव
उनको किसी कार्य के चलते शाम की रोहतक वाली बस से जाना था लेकिन शुक्रवार को बस बंद होने के चलते वह सोमवार को जाएंगे। - रघुवीर सैनी