{"_id":"6872b6b732cd1e97ec093f6f","slug":"roads-will-be-repaired-and-drains-will-be-cleaned-at-a-cost-of-crores-of-rupees-faridabad-news-c-1-1-noi1171-3160532-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत और नालियों की होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत और नालियों की होगी सफाई
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम और पंचायत विभाग ने संयुक्त रूप से विकास कार्यों की लंबी सूची तैयार की
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए फरीदाबाद नगर निगम और पंचायत विभाग ने संयुक्त रूप से विकास कार्यों की लंबी सूची तैयार कर ली है। इसके तहत करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने जैसे अहम काम किए जाएंगे।
नगर निगम की ओर से प्रमुख क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरुआत होने जा रही है, जिनमें वार्ड 24 से 30, 34, 38 और 44 शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जल निकासी और सड़कों की मरम्मत के लिए करीब 82 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद के डिवीजन-III में भी नालियों और सड़कों की मरम्मत पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह वार्ड नंबर 8 स्थित नगला एंक्लेव पार्ट-1 में 80 मिमी मोटी इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत करीब 75 लाख रुपये है। यह काम छह महीनों में पूरा होगा।
ग्रामीण इलाकों में भी विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए पंचायत विभाग ने बीजोपुर से लढियापुर तक की सड़क को इंटरलॉकिंग ब्रिक से बनाने का काम करेगा। यह काम 13 लाख रुपये में तीन माह के भीतर पूरा किया जाएगा। इसी प्रकार, सुनपेड से सोताई तक रास्ता तैयार करने का कार्य भी 16 लाख रुपये की लागत से लगभग तीन महीने में पूरा होना है।
विज्ञापन
पौने तीन करोड़ से होंगे काम
नगर निगम अपने क्षेत्र व पंचायत विभाग अपने क्षेत्र में विकास कार्य करेगा। इन सभी कार्यों में पौने तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सभी कार्यों के होने से लोगों को मूल भूत सुविधाएं मिलेंगी। रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को काफी राहत मिलेगी।
जलभराव व जाम से मिलेगी राहत
सड़क बनने के साथ इंटरलॉक टाइल लगाने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी। रोजाना जाम वाले इलाकों से वाहन तेजी से निकल पाएंगे। सड़कों पर हुए गड्ढे भरने से जाम से राहत मिलने के साथ जलभराव से भी राहत मिलेगी।
2 से 15 माह में होगा काम
विभागों की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार यह सभी कार्य 2 से 15 माह की अवधि में पूरे किए जाने हैं। इससे आने वाले मानसून में लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं परियोजनाओं की मंजूरी मिलने के बाद लोगों ने प्रशासन की आभार जताया है। उनका कहना है कि लंबे समय से इन विकास कार्यों की मांग की जा रही थी। प्रशासन की तरफ से अच्छा काम किया जा रहा है।
वर्जन
शहर के विकास के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। आने वाले समय में इलाके के लिए कई बड़ी परियोजना भी शुरू की जाएंगी। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता