{"_id":"69e7b0ca8c6659f4e10287e7","slug":"roads-will-be-built-in-18-streets-with-rs-1-crore-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68083-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक करोड़ रुपये से 18 गलियों में सड़कें बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक करोड़ रुपये से 18 गलियों में सड़कें बनेंगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। वार्ड नंबर-45 के आदर्श नगर स्थित पुरानी पुलिस चौकी पॉकेट, मलेरना रोड क्षेत्र में 18 गलियों में आरएमसी सड़क के निर्माण कार्य की विधायक मूलचंद शर्मा ने आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने एक ट्यूबवेल की सौगात दी। इस विकास कार्य पर लगभग 1 करोड़ से ज्यादा की लागत आएगी और इसे नगर निगम के फंड से पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विधिवत नारियल तुड़वाकर स्थानीय पार्षद के हाथों निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आरएमसी गलियों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही खराब सड़कों की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर पार्षद किरण बाला, पार्षद योगेश शर्मा, पूर्व पार्षद बुद्धा सैनी, मास्टर जयप्रकाश, पारस जैन, भरत सिंह भाटी आदि उपस्थित रहे।