{"_id":"69fa3c45ac152f19fe0be7f4","slug":"roads-leading-to-bpl-plots-are-being-improved-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69236-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीपीएल प्लॉटों तक जाने वाले रास्ताें को सुधारा जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीपीएल प्लॉटों तक जाने वाले रास्ताें को सुधारा जा रहा
विज्ञापन
फतेहपुर बिल्लौच में सौ-सौ गज बीपीएल प्लॉटों के रास्तों का कराया सुधार । संवाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
छांयसा। गांव फतेहपुर बिल्लौच में वर्ष 1977 में आवंटित किए गए 100-100 गज के हरिजन बीपीएल प्लॉटों के रास्तों को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्राम पंचायत की ओर से इन कच्चे रास्तों पर मिट्टी डलवाकर उन्हें समतल बनाया जा रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
गांव के सरपंच खेमचंद सरोज सैनी ने बताया कि वर्ष 1977 के बाद से इन प्लॉटों तक पहुंचने वाले रास्ते कच्चे ही पड़े हुए थे। बरसात के दिनों में यहां कीचड़ और जलभराव की समस्या के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से इन रास्तों को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि फिलहाल रास्तों पर मिट्टी डालकर उन्हें सही रूप दिया जा रहा है ताकि लोगों को तुरंत राहत मिल सके। साथ ही पंचायत की योजना जल्द ही इन रास्तों को पक्का बनाकर ग्रामीणों को बेहतर सुविधा देने की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा शुरू किए गए इस कार्य पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे इलाके के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।