{"_id":"6a7e0443a0bec36f84049e02","slug":"roads-in-sector-2-are-in-a-dilapidated-state-no-repairs-are-being-carried-out-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77353-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-2 की सड़कें जर्जर, नहीं कराई जा रही मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-2 की सड़कें जर्जर, नहीं कराई जा रही मरम्मत
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-2 की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। तिगांव रोड से सेक्टर-2 की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर 18 जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। हालत यह है कि पैचवर्क तक नहीं किया जा रहा। सेक्टर-2 के महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि सेक्टर के अंदर की कई सड़कें खस्ताहाल हैं। विजेता ग्रुप और वेदांता ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी होते हुए बल्लभगढ़ की तरफ जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।
समस्याओं को लेकर सेक्टरवासियों का एक शिष्टमंडल एचएसवीपी के अधीक्षक अभियंता से मिला। इसमें प्रधान जगदीश अधाना, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शर्मा, ओम प्रकाश सहित अन्य लोग शामिल रहे। शिष्टमंडल ने पार्कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया। सेक्टर में बूस्टिंग स्टेशन बनाने, 30 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण जल्द पूरा करने, मकानों की नंबर प्लेट दोबारा लगाने और अवैध पानी कनेक्शन हटाने की मांग की गई। मकानों के सामने नाले की जगह पाइप डालने का एस्टीमेट मंजूर होने के बावजूद काम शुरू नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई। ब्यूरो