फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roads filled with heavy rain, corporation's claims failed

तेज बारिश से लबालब हुईं सड़कें, निगम के दावे फेल

Tue, 21 Jun 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Roads filled with heavy rain, corporation's claims failed
फरीदाबाद में अजरौंदा चौक हनुमान मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरा बरसात का पानी । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की हालत तेज बारिश ने एक बार फिर खराब कर दी है। मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश से एक ओर जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं दूसरी ओर जलभराव की स्थिति बन गई। जगह-जगह सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जलभराव ने नगर निगम और सिविक एजेंसियों के दावों की पोल खोल दी। हाइवे पर जलभराव के कारण घटों तक जाम लगने से ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

शहर में चार बड़ी सिविक एजेंसियां हैं, जिनमें नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण और स्मार्ट सिटी लिमिटेड शामिल है। बारिश में हर बार जलभराव से शहर का बुरा हाल हो जाता है। पिछले सप्ताह हुई बारिश ने भी अधिकारियों को आइना दिखाया था। कुछ देर की बारिश में चौक-चौराहों पर जलभराव हो गया था। निगम द्वारा बारिश से निपटने के दावे धरे रह गए थे। मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इस दौरान लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी जलभराव के कारण उठानी पड़ी। इस कारण हाइवे पर लंबा जाम लग रहा। एनआईटी और सेक्टरों को जोड़ने वाला ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, एनएचपीसी अंडरपास और लकड़पुर अंडरपास में पानी भरने से लोगों को रास्ता बदलने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि लकड़पुर अंडरपास में पानी कम नजर आया, जिससे यहां से लोग थोड़ी दिक्कतों के बीच निकल गए। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास का तो यह हाल था कि उसमें से निकलने की कोशिश में कई लोगों की गाड़ियां खराब हो गईं। बीच रोड पर खराब हुईं गाड़ियों से भी जाम बढ़ गया। ऐसा ही हाल एनएचपीसी अंडरपास का नजर आया। शहर के अंदर कई इलाकों में पानी भरने से ज्यादातर लोग हाइवे का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में हाइवे पर भी जाम लगा। शहर के लोगों को इधर से उधर जाने के लिए जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। इसी कारण बड़खल और नीलम रेलवे ओवरब्रिज पर वाहनों की कतारें नजर आईं।
विज्ञापन

फ्लड कंट्रोल सेल भी नहीं आया काम
बारिश के दिनों में शहर से तुरंत जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त जितेंद्र यादव ने सभी विभाग अधिकारियों की अपने कार्यालय में बैठक ली थी। इसमें उन्होंने कहा था कि बारिश के दौरान पानी निकासी की व्यवस्था करना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। इसके लिए उन्होंने फ्लड कंट्रोल सेल का गठन किया। शहर में इस कार्य के लिए 100 सिविल डिफेंस वालंटियर द्वारा पुलिस की मदद की बात कही गई थी। बैठक के दौरान पुलिस विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई प्रजेंटेशन के आधार पर 25 ऐसे प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां पर जलभराव की समस्या रहती है। इन सभी स्थानों पर पुलिस के एसएचओ स्तर के अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। मंगलवार को हुई बारिश के बाद प्रशासन के दावे भी फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
बारिश के दौरान जलभराव से निपटने के लिए सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को भी बारिश के दौरान अधिकारियों ने फील्ड में उतर कर काम किया। सड़कों से जाम खुलवाया। ड्रेनेज लाइनों को जल्द दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं। - जितेंद्र यादव, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed