फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Road rage in Greater Faridabad, vehicles driven with sirens and horns blaring

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में सड़क पर हुड़दंग, सायरन-हूटर बजाकर दौड़ाई गाड़ियां

Thu, 25 Dec 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Road rage in Greater Faridabad, vehicles driven with sirens and horns blaring
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक स्कॉर्पियो और एक एसयूवी का चालान किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


तिगांव। ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में शरारती तत्वों द्वारा सड़क पर हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-84 स्थित बीपीटीपी इलीट सोसाइटी के पास स्कॉर्पियो, एसयूवी समेत आधा दर्जन से अधिक वाहनों से रास्ता रोककर सायरन, हूटर और तेज डीजे बजाते हुए खतरनाक तरीके से गाड़ियां दौड़ाई गईं। इससे अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हुड़दंगी काफी देर तक सड़क पर उत्पात मचाते रहे। तेज रफ्तार और शोरगुल के कारण कई वाहन चालकों ने डर के चलते अपनी गाड़ियां साइड में रोक लीं। इसी दौरान स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस को भी मजबूरी में रोकना पड़ा, जिससे बच्चों और राहगीरों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन




घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो और एक एसयूवी पर 5500-5500 रुपये का पोस्टल चालान काटा है। बताया जा रहा है कि कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी दौड़ाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि वायरल वीडियो आज का प्रतीत नहीं हो रहा है, लेकिन अब सामने आने के बाद इसकी जांच की जा रही है। हुड़दंगियों की पहचान कर अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed