{"_id":"69d8058f78f818005a09713e","slug":"road-from-corporation-headquarters-to-dussehra-ground-to-be-constructed-from-new-end-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67065-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निगम मुख्यालय से दशहरा ग्राउंड जाने वाली सड़क नए सिरे से बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निगम मुख्यालय से दशहरा ग्राउंड जाने वाली सड़क नए सिरे से बनेगी
विज्ञापन
लोगों को जाम व गड्ढों से मिलेगी राहत, 1 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल जिला अस्पताल के आसपास की जर्जर सड़कों की हालत अब जल्द सुधरने वाली है। लंबे समय से गड्ढों, जलभराव और जाम की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र में करीब 1 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे रोजाना हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम की ओर से इस कार्य के लिए परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। योजना के तहत निगम मुख्यालय के मुख्य गेट के सामने से लेकर दशहरा ग्राउंड की ओर जाने वाली सड़क को पूरी तरह से नए सिरे से बनाया जाएगा। यह सड़क नगर निगम कार्यालय तक पहुंचने का मुख्य मार्ग के साथ बीके अस्पताल, एनआईटी बस स्टैंड, सैनिक कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी और आसपास के कई रिहायशी व व्यावसायिक क्षेत्रों को भी जोड़ती है।
फिलहाल इस सड़क की स्थिति काफी खराब बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं जिनके कारण आए दिन जाम लगता है। खासतौर पर पीक आवर्स में नीलम चौक और बीके चौक के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण समय बर्बाद होने के साथ हादसों का खतरा भी लगातार बना रहता है। पहले भी निगम की ओर से तीन बार पैचवर्क कराया गया है लेकिन यह समाधान अस्थायी साबित हुआ और कुछ ही समय में सड़क फिर से उखड़ गई।
परियोजना के तहत सड़क का निर्माण उच्च गुणवत्ता वाले तारकोल से किया जाएगा ताकि लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। साथ ही जलभराव की समस्या से निपटने के लिए उचित ढलान और ड्रेनेज व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। निगम का दावा है कि 10 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- 10 दिनों में इस रोड का काम शुरू कर दिया जाएगा। रोड तारकोल की बनाई जाएगी। रोड बनने से लोगों को आने जाने में सुविधा हाेगी। रोड इस कदर बनाई जाएगी, जिससे की पानी जमा भी न हो।- प्रवीण जोशी, मेयर