फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Road construction work is progressing slowly, causing inconvenience to people

Faridabad News: धीमी गति से चल रहा सड़क का निर्माण कार्य, लोगों को परेशानी

Sun, 01 Mar 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Road construction work is progressing slowly, causing inconvenience to people
तीन महीनों से चल रहा है गांव घरोड़ा से अल्लीपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। तिगांव खंड के गांव घरोड़ा से अल्लीपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पिछले करीब तीन महीनों से जारी है, लेकिन काम की धीमी रफ्तार के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग एक करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही यह सड़क अभी तक पूरी नहीं हो सकी है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू होने के बाद पुरानी सड़क को उखाड़ दिया गया, लेकिन नई सड़क का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। जगह-जगह गड्ढे और अधूरा कार्य होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। खासकर सुबह और शाम के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों को धूल, कीचड़ और जाम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के अनुसार, बारिश या पानी गिरने की स्थिति में सड़क पर कीचड़ हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार वाहन फंसने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क आसपास के कई गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है और इसके अधूरे रहने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

वर्जन

सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है और कुछ तकनीकी प्रक्रियाओं व मौसम संबंधी कारणों से कार्य की गति प्रभावित हुई थी। विभाग की ओर से निर्माण कार्य को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं और प्रयास किया जा रहा है कि अगले एक महीने के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा कर दिया जाए। -सरदार सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed