फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Road construction begins on Mohana-Bagpur-Khadar road

Faridabad News: मोहना-बागपुर-खादर मार्ग पर सड़क निर्माण शुरू

Tue, 09 Dec 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Road construction begins on Mohana-Bagpur-Khadar road
समाचार पत्र में खबर छपते ही विभाग ने 24 घंटे में शुरू किया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। फरीदाबाद जिले के मोहना से बागपुर होते हुए खादर और आसपास के 12 गांवों को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस मार्ग को लेकर समाचार पत्र में 7 दिसंबर को खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के भीतर ही विभाग ने मौके पर मशीनरी भेजकर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
इस सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि यहां बने गहरे गड्ढे आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। भारी वाहनों के लगातार गुजरने से इस रोड पर धूल के ऐसे गुब्बारे उठते है कि राहगीरों को आंख और सांस संबंधी समस्याएं होने लगी है।
विज्ञापन


इस गंभीर समस्या को देखते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने करीब तीन महीने पहले मौके का निरीक्षण किया था। उन्होंने तब आश्वासन दिया था कि यह सड़क अत्यधिक महत्व की है और इसे तीन महीने के भीतर विकसित कर ग्रामीणों को समर्पित कर दिया जाएगा। लेकिन तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष बढ़ने लगा कि सरकारी वादे सिर्फ कागजों में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मुद्दे को उठाते हुए अमर उजाला ने सड़क की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्य शुरू न होने को लेकर विस्तृत खबर प्रकाशित की। खबर सामने आते ही संबंधित विभागों की नींद टूटी और उन्होंने सड़क की स्थिति पर अपनी मुहर लगा दी और सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।


इस सड़क से खादर के 12 गांवों और उत्तरप्रदेश के हजारों लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क टूटने की वजह से आए दिन वाहन पलटने और बाइक सवारों के गिरने की घटनाएं होती थीं। निर्माण कार्य शुरू होने से हजारों वाहन चालकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed