फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Road became pond due to water main line breaking

Faridabad News: पानी की मेन लाइन टूटने से सड़क बनी तालाब

Tue, 14 Nov 2023 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Road became pond due to water main line breaking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। ऊंचा गांव स्थित राठौर चौक पर पानी की मेन लाइन टूटने की वजह से पानी सड़क पर बह रहा है। जिसकी वजह से उस जगह से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार की छुट्टी होने की वजह से नगर निगम की ओर से लीकेज को ठीक नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को छुट्टी खत्म होने के बाद कार्य को किया जाएगा।

ऊंचा गांव से सेक्टर 62, 65, 64, साहूपुरा गांव को जाने वाली मुख्य सड़क बनी हुई है। इस सड़क पर सरकारी स्कूल के साथ-साथ छोटी बड़ी दुकानें भी बनी हुई है। राठौर चौक पर नगर निगम की ओर से कूड़े का खत्ता (कूड़ा डालने का स्थान) भी बनाया हुआ है। चौक से मेन पानी की लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान इस पानी की लाइन टूट गई। इसकी वजह से पानी सड़क पर बहने लगा। इस सड़क के गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि पानी बहने की वजह से कूड़े के खत्ते में भी पानी भर गया और कूड़ा सड़क पर बहने लगा। जिससे लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर सड़क से गुजरना पड़ता है। इस पानी की लीकेज की समस्या को लोगों के द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया। लेकिन त्योहार की छुट्टी होने की वजह से कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द हो जाएगा ठीक
त्योहार की वजह से छुट्टी होने की वजह से पानी की लाइन को ठीक नहीं कर पा रहे थे। बृहस्पतिवार को टीम को भेजकर लाइन को तुरंत प्रभाव से ठीक करवा दिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- विपिन वशिष्ठ, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed