फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Road and drain construction will begin soon in Ward 2.

Faridabad News: वार्ड दो में सड़क और ड्रेन का निर्माण जल्द होगा शुरू

Sun, 28 Sep 2025 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Road and drain construction will begin soon in Ward 2.
एनआईटी क्षेत्र में विकास को मिली रफ्तार, इस माह से निर्माण कार्य कर दिया जाएगा शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र के निवासियों को जलभराव व टूटी सड़कों से निजात मिलने वाली है। सीएम की घोषणा के तहत यहां लंबे समय से अटकी हुई सड़क और ड्रेन निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। वार्ड-दो के जीवन नगर से सोहना रोड तक सड़क और ड्रेन निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस माह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी की दिशा में ले जाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस कड़ी में वार्ड-दो की यह परियोजना काफी अहम है। सड़क और ड्रेन जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर लोगों को रोजमर्रा होने वाली परेशानियों से निजात दिलाई जाएगी। बेहतर सड़कें लोगों के आवागमन को आसान बनाएंगी वहीं पक्की नालियां जलभराव और बीमारियों से बचाव के लिए काफी अहम साबित होंगी।
विज्ञापन


यातायात होगा सुगम
जीवन नगर से सोहना रोड तक प्रस्तावित सड़क निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को नई गति मिलेगी। फिलहाल इस मार्ग पर टूटी-फूटी सड़कों और गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऑफिस आने-जाने वाले लोग और स्कूल-कॉलेज के छात्र रोजाना जाम और खराब सड़कों की वजह से समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। नई सड़क बनने से न सिर्फ यात्रा का समय कम होगा बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने जताई खुशी
इलाके के लोगों ने इस विकास कार्य को लेकर खुशी जाहिर की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हम पिछले कई सालों से इस समस्या का सामना कर रहे थे। बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है। बच्चों का स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। अब सड़क और ड्रेन बनने से काफी राहत मिलेगी। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जलभराव के कारण उनकी दुकान कई बार बंद करनी पड़ी। नई ड्रेन बनने के बाद कारोबार सुचारू रूप से चल सकेगा। इससे काफी लाभ होगा।



शहर में नगर निगम की तरफ से तेजी से काम किए जा रहे हैं। आने वाले समय में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed