Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Road accidents claimed 1,374 lives in five years

Faridabad News: पांच साल में सड़क हादसों ने छीनीं 1374 जिंदगियां

Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Road accidents claimed 1,374 lives in five years
12 ब्लैक स्पॉट बने जानलेवा खतरा, 2026 में अब तक 299 लोगों की मौत
विज्ञापन

निधि कुशवाहा

फरीदाबाद। जिले में पांच वर्षों में 3,168 सड़क दुर्घटनाएं हुईं हैं, जिनमें 1374 लोगों की मौत हो चुकी है। यानी हर साल औसतन करीब 275 लोगों की जान सड़क हादसों में जा रही है। सड़क हादसों में मारे गए लोगों की याद में मनाए जाने वाले विश्व स्मृति दिवस पर ये आंकड़े सड़क सुरक्षा के इंतजामों और वाहन चालकों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
नवंबर के हर तीसरे रविवार को सड़क हादसों में मारे गए लोगों की याद में विश्व स्मृति दिवस मनाया जाता है। सड़क पर निकलने वाला हर व्यक्ति घर सुरक्षित लौटने की उम्मीद लेकर निकलता है, लेकिन एक हादसा न केवल उसकी जिंदगी छीन लेता है, बल्कि पीछे पूरे परिवार को कभी न भरने वाला दर्द दे जाता है। किसी घर का कमाने वाला सदस्य चला जाता है तो किसी बच्चे के सिर से पिता का साया उठ जाता है। यातायात विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में जिले में 635 सड़क हादसे हुए, जिनमें 283 लोगों की मौत हुई। वर्ष 2023 में 634 हादसों में 266 लोगों ने जान गंवाई। वर्ष 2024 में हादसों की संख्या 624 रही और 248 लोगों की मौत दर्ज की गई। इसके बाद वर्ष 2025 में 634 हादसों में 278 लोगों की जान गई। वहीं, 2026 में 13 नवंबर तक 641 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 299 लोगों की मौत हुई है। पिछले चार वर्षों के मुकाबले इस साल अब तक हादसों और मृतकों, दोनों की संख्या सबसे अधिक है। वर्ष 2025 की तुलना में इस बार अब तक 21 अधिक लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों की संख्या में करीब 7.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग के कई प्रमुख स्थान हादसों के लिहाज से संवेदनशील

जिले में दुर्घटनाओं की आशंका वाले 12 स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इनमें दिल्ली-आगरा हाईवे का एल्सन चौक, जेसीबी चौक, गुडईयर चौक, झाड़सेंतली, सीकरी, कैली फ्लाईओवर, बड़खल मोड़ फ्लाईओवर, एनएचपीसी चौक, बाटा मोड़ फ्लाईओवर, अनाज मंडी कट शामिल हैं। इसके अलावा केजीपी एक्सप्रेसवे पर मौजपुर टोल का एरिया सड़क हादसों के लिहाज से संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सड़क हादसों की प्रमुख वजह
-शराब पीकर वाहन चलाना
-तेज रफ्तार से वाहन चलाना
-सड़क के डिजाइन में खामी
-चालक का ध्यान भटकने की वजह
-गलत दिशा में वाहन चलाने और अपनी लेन में न चलना
-------------------------------


सावधानी से बच सकती है किसी की जिंदगी

सड़क हादसे का असर केवल दुर्घटना में शामिल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता। परिवार को आर्थिक संकट, बच्चों की पढ़ाई और इलाज जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए सामान्य जीवन में लौटना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन या यातायात पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सतर्कता भी किसी की जिंदगी बचा सकती है।
वर्जन
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात पुलिस की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इसके साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और गलत दिशा में वाहन न चलाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। -अनोज कुमार, एसएचओ, ट्रैफिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed