फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   road accident

Faridabad News: वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Wed, 20 Aug 2025 04:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
road accident
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार को सवारी का इंतजार कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शख्स को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मथुरा (यूपी) जिले के नयावास गांव निवासी प्रमोद (50) के रूप में हुई है। वह अपने गांव से भिवाड़ी जाने के लिए निकला था और कुशलीपुर गांव के पास सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई वीरेंद्र की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed