{"_id":"68a1cb0a8b166ce16d002269","slug":"road-accident-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117104-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर, लखीमपुर खीरी के ध्यानार्थ::::: पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 21 मजदूर घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर, लखीमपुर खीरी के ध्यानार्थ::::: पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 21 मजदूर घायल, एक की मौत
विज्ञापन
केजीपी एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, फसल काटने जा रहे थे मजदूर
- पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रविवार सुबह केजीपी एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश से कोसली इलाके में खेतों में फसल काटने के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार मजदूरों में सीतापुर जिले के गुरेला गांव के सुरेंद्र, सीताराम, नन्नू, कपिल, रामकिशोर, कुलदीप, रंजीत, छोटेलाल, सुनील और राममिलन शामिल थे। इसके अलावा लखीमपुर खीरी जिले के राजापुर गांव के अक्षय लाल, समारी, सर्वेश और नव्वापुर गांव के बिंदु, दीपू, अनुज, छोटू और विनय भी थे। वहीं लुकाईपुरवा निवासी रमेश भी उनके साथ पिकअप में बैठा था। सभी मजदूरों ने पीलीभीत निवासी शिवांकर की पिकअप किराए पर ली थी और शनिवार रात को अपने सफर पर निकले थे।
रविवार सुबह करीब आठ बजे जब गाड़ी पलवल जिले के चांदहट थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप और ट्रक दोनों एक्सप्रेसवे किनारे झाड़ियों में पलट गए। हादसे के तुरंत बाद वहां अफरा–तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने सीतापुर निवासी सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही चांदहट थाना के जांच अधिकारी बिजेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की भयावह तस्वीर सामने लाता है। मजदूर परिवारों में इस घटना से मातम पसरा हुआ है।