{"_id":"64a2d3d008f6823bcc026428","slug":"ro-repair-work-will-start-after-encroachment-is-removed-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8189-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अतिक्रमण हटने के बाद शुरू होगा आरओबी का मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अतिक्रमण हटने के बाद शुरू होगा आरओबी का मरम्मत कार्य
Mon, 03 Jul 2023 07:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Jul 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले नीलम आरओबी के निचले हिस्से में अतिक्रमण के कारण मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) नगर निगम से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहा है। जब तक नीलम पुल के नीचे किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाया जाएगा, तब तक पुल की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया जा सकेगा। मालूम हो कि एफएमडीए की ओर से नीलम पुल को दुरुस्त करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
नीलम आरओबी का काम तीन चरण में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में पुल के नीचे में बने पिलर की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान ट्रैफिक रूट में किसी प्रकार का डायवर्जन नहीं किया जाएगा। इसके बाद पुल के ऊपरी हिस्सों की मरम्मत की जाएगी। तीसरे चरण में रेलिंग और लाइट का काम किया जाएगा। पुल के निचले हिस्से में अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। नगर निगम की ओर से अगले सप्ताह से अभियान चलाया जा सकता है। सबकुछ ठीक रहा तो जुलाई के तीसरे सप्ताह से मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रकिया पूरी हो चुकी है। मरम्मत के दौरान करीब दो महीने का समय लग सकता है।
मालूम हो ही नीलम पुल हाईवे से एनआईटी को जोड़ने वाला एकमात्र आरओबी है। इस कारण इस पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है और फुटपाथ टूटा है। ग्रिल जर्जर अवस्था में है जो कभी भी गिर सकती है। सड़कों पर लगी लाइटें भी खराब रहती हैं। सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं। इस कारण ट्रैफिक धीमा रहता है। सुबह-शाम पीक समय में लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक साइड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया जाएगा। एक साइड के मरम्मत होने के बाद बाद उसे चालू कर दूसरी साइड पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
--
पुल से रोजाना गुजरने वाले वाहनों की संख्या (पुलिस के अनुसार)
- नीलम आरओबी से रोजाना करीब 4700 वाहन गुजरते हैं
- फुटपाथ से करीब 570 लोग आवाजाही करते हैं।
--
वर्जन
नीलम पुल के नीचे लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके कारण पिलर के मरम्मत में दिक्कत आ रही है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम से संपर्क किया जा रहा है। अतिक्रमण हटते ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
रमेश बागड़ी, मुख्य अभियंता, एफएमडीए