{"_id":"68d045f8e88e3ece0d070403","slug":"riya-singh-missed-out-on-a-place-in-the-world-shooting-championships-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51838-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में जगह बनाने से चूकीं रिया सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में जगह बनाने से चूकीं रिया सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नवंबर में इजिप्ट में होने वाली सीनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में जगह बनाने से रिया सिंह चूक गई हैं। भोपाल में चल रहे ट्रायल के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहकर वह चयन की दौड़ से बाहर हो गईं। महिला वर्ग की 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में रिया ने फाइनल में 574 का स्कोर किया।
रिया के पिता हरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भले ही रिया फाइनल में चूक गई हों पर प्रतियोगिता की शुरुआत में किए गए 577 और फाइनल में 574 के स्कोर के साथ शूटिंग में उसकी रैंक अच्छी हो गई है। इसके चलते अगले वर्ष होने वाली विश्व चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में उसे फायदा मिलेगा।