फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ritika selected as Level-1 coach in World Archery

Faridabad News: विश्व तीरंदाजी में रितिका का लेवल-1 कोच के लिए चयन

Wed, 11 Mar 2026 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ritika selected as Level-1 coach in World Archery
26 सदस्यीय दल का स्विट्जरलैंड में करेंगी मार्गदर्शन
विज्ञापन

गौरव मिश्रा

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी की तीरंदाज और कोच रितिका यादव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के खिलाड़ियों को गुर सिखाती हुए नजर आएंगी। उनका चयन विश्व तीरंदाजी में लेवल-1 कोच के रूप में हुआ है। वह 13 मार्च को भारत के 26 सदस्यीय दल के साथ दिल्ली से स्विट्जरलैंड के लुसाने के लिए उड़ान भरेंगी। 14 मार्च से स्विट्जरलैंड में भारतीय दल का अभियान शुरू होगा। रितिका की उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। हाल ही में दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पात्रता परीक्षा (टेस्ट) में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है।

खेलों से रहा है पुराना नाता

बता दें कि रितिका के परिवार में शुरुआत से ही खेल संस्कृति रची-बसी है। उनके पिता सुरेंद्र यादव वर्तमान में हरियाणा की पैरालंपिक कमेटी के सदस्य हैं। इस उपलब्धि पर उनकी मां विमलेश और पिता सुरेंद्र दोनों ही बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि कठिन परिश्रम और निरंतर हार न मानने के कारण रितिका को आज यह मुकाम मिला है। उन्होंने कहा कि परिवार सहित पूरे फरीदाबाद और हरियाणा के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है।
विज्ञापन



बता दें कि रितिका केवल एक कोच ही नहीं, बल्कि एक उत्कृष्ट खिलाड़ी भी रही हैं। वह ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वहीं वर्तमान में वह गुरुग्राम स्थित मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में खिलाड़ियों को तराश रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed