Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Risk of heart disease even at a young age

Faridabad News: कम उम्र में भी दिल की बीमारियों का खतरा

Sun, 01 Nov 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Risk of heart disease even at a young age
बदलती जीवनशैली, तनाव और खानपान की खराब आदतें बढ़ा रहीं हृदय रोगों का जोखिम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हृदय संबंधी बीमारियां अब केवल बढ़ती उम्र के लोगों तक सीमित नहीं रह गई हैं। बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों में कमी, असंतुलित खानपान और मानसिक तनाव के कारण कम उम्र के लोग भी दिल की बीमारियों के जोखिम की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में सीने में दर्द, सांस फूलना और असामान्य थकान जैसे लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।



सेक्टर-86 स्थित निजी अस्पताल की कार्डियोलॉजी विभाग की डायरेक्टर डॉ. सिमी मनोचा ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, धूम्रपान और मानसिक तनाव हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारक हैं। कई बार लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य कमजोरी या थकान समझकर अनदेखा कर देते हैं। इससे बीमारी की पहचान में देरी हो सकती है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि सीने में दर्द या भारीपन, सांस लेने में परेशानी, असामान्य पसीना आना, चक्कर आना और थोड़ी मेहनत करने पर अधिक थकान महसूस होना हृदय संबंधी समस्या के संकेत हो सकते हैं। अचानक सीने में दर्द या सांस लेने में परेशानी होने पर बिना देरी किए चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। डॉ. मनोचा के अनुसार, नियमित व्यायाम और रोजाना टहलने की आदत दिल को स्वस्थ रखने में मददगार है। इसके अलावा संतुलित आहार लें और नमक व तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed