फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Risk of dengue and malaria increases due to going to BK hospital

Faridabad News: बीके अस्पताल जाने से बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा

Sun, 29 Sep 2024 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Risk of dengue and malaria increases due to going to BK hospital
जगह-जगह फैली गंदगी के कारण पनप रहे हैं मच्छर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है लेकिन अपने ही विभाग में बीमारियों से निपटने के लिए लापरवाही देखने को मिल रही है। बीके अस्पताल में जगह-जगह गंदगी गंदगी का आलम है। ऐसे में अस्पताल में मच्छर पनप रहे हैं। इन्हीं मच्छरों के काटने से मरीजों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है।

बीके अस्पताल में रोजाना करीब दो से ढाई हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कई मरीज दूरदराज से यहां दवाइयां लेने आते हैं लेकिन अस्पताल में बीमारियों के इलाज के साथ ही नई बीमारियां अपने साथ लेकर भी जाते हैं क्योंकि अस्पताल की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग शहर में जगह जगह लार्वा एक्टिविटी और नगर निगम के साथ मिलकर फॉगिंग करा रहा है लेकिन अपने ही बीके अस्पताल में फैली गंदगी की सुध नहीं ले रहा है। अस्पताल में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसके साथ ही वाटर कूलर के पास, अस्पताल की छत पर बरसात के पानी के साथ गंदगी फैली हुई है। वहीं, अस्पताल में कोरोना काल में बने कंटेनर वार्ड के पीछे गलियों में काफी गंदगी फैली हुई है। इसमें मच्छरों के पनपने से मरीजों को डेंगू मलेरिया होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

----
मरीज मजबूरी में वाटर कूलर से पी रहे पानी
अस्पताल में करीब पांच वाटर कूलर लगे हैं। इन वाटर कूलरों के पास काफी गंदगी फैली रहती है। गंदगी होने के कारण कई मरीज वहां का पानी भी पीना नहीं चाहते हैं। संजय कॉलोनी से आए शिवचरण ने बताया कि तबीयत खराब होने पर डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती कर लिया। इस दौरान उनका बेटा पीने का पानी लेने गया तो वहां काफी गंदगी फैली हुई थी। जिस कारण वह मजबूरी में बाहर से पानी की बोतल खरीद कर लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
डॉक्टरों को नहीं मिलता पीने का पानी
अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और कर्मचारी पीने का पानी अपने साथ लेकर आते हैं। जो डॉक्टर और कर्मचारी घर से पानी लेकर नहीं आते हैं वह बाहर से खरीद कर पानी पीते हैं क्योंकि वाटर कूलर के पास गंदगी काफी गंदगी फैली रहती है।
-----
जिले में डेंगू और मलेरिया के अभी तक के मामले
अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के 57 और मलेरिया के 19 मामलों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही लार्वा मिलने पर करीब 1500 लोगों को नोटिस दिया गया है। विभाग की ओर से शहर में जगह जगह लार्वा एक्टिविटी और नगर निगम के साथ फॉगिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन बीके अस्पताल की सुध नहीं ली जा रही है।

----
वर्जन
अस्पताल में हर दिन सफाई की जाती है। अस्पताल के सभी तलों पर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में मरीजों के साथ जो तीमारदार आते हैं वे लोग बर्तन धोते समय वहां गंदगी फैला देते हैं। जिस वजह से वहां गंदगी रहती है। इस मामले में जानकारी मिलने के बाद इस पर संज्ञान लिया जाएगा और कर्मचारी को बोल कर सफाई कराई जाएगी।- कमलेश, मेटर्न प्रभारी, बीके अस्पताल
----

इस मामले में संज्ञान लिया जाएगा। इसके साथ ही जहां जहां गंदगी है वहां सफाई कराई दी जाएगी।- डॉ. राम भगत, जिला नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article