{"_id":"6a231e5b152dd8ac910bfcf4","slug":"risk-of-accidents-rising-due-to-wrong-way-u-turns-at-neelam-chowk-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71647-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नीलम चौक पर गलत दिशा में यू-टर्न से बढ़ रहा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नीलम चौक पर गलत दिशा में यू-टर्न से बढ़ रहा हादसों का खतरा
विज्ञापन
चौक पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के नीलम चौक पर वाहन चालक खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यहां कई चालक गलत दिशा से यू-टर्न लेकर न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं।
दिनभर चौक पर ऐसे वाहन देखे जा सकते हैं जो निर्धारित मार्ग का पालन करने के बजाय शॉर्टकट अपनाते हैं। लोगों का कहना है कि ऑटो, बाइक और कार चालक समय बचाने के लिए गलत दिशा का इस्तेमाल करते हैं। इसके चलते कई बार आमने-सामने टक्कर की स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि चौक पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन थमने का नाम नहीं ले रहा। राहगीरों का कहना है कि गलत दिशा से आने वाले वाहनों के कारण सड़क पार करना भी चुनौती बन गया है। लोगों ने प्रशासन से नीलम चौक पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती की मांग की है। उनका कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकती है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह चौराहा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
कोट्स
हर रोज कई वाहन चालक गलत दिशा से यू-टर्न लेते हैं। सुबह और शाम के समय में गलत दिशा से वाहन आने के कारण घंटों जाम लग जाता है। -अभय, दुकानदार
सड़क पार करते समय हमेशा सतर्क रहना पड़ता है। अचानक गलत दिशा से आने वाले वाहन कभी भी किसी को टक्कर मार सकते हैं। -दिनेश, राहगीर