{"_id":"6a8b4d169fa47c9362063699","slug":"risk-of-accidents-due-to-broken-sewer-cover-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78168-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीवर के टूटे ढक्कन से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीवर के टूटे ढक्कन से हादसे की आशंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वार्ड नंबर-आठ स्थित सोनिया चौक पर सीवर का ढक्कन टूटने और जलभराव के कारण राहगीरों व वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पानी जमा होने से खुले सीवर का पता नहीं चलता। संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए स्थानीय लोगों ने सीवर के पास डंडा लगाकर राहगीरों और वाहन चालकों को खतरे का संकेत दिया है।
स्थानीय निवासी जगदीश ने बताया कि जानकारी प्रशासन को दी गई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। वहीं वाहन चालक सतीश ने बताया कि रात में कम रोशनी के कारण स्थिति ज्यादा खतरनाक हो जाती है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। ऐसे में प्रशासन को जल्द से जल्द समस्या को दूर करना चाहिए ।