{"_id":"6a9dbe600cb27ba7300d58fd","slug":"risk-of-accident-due-to-a-pit-outside-the-house-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79322-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर के बाहर बने गड्ढे से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर के बाहर बने गड्ढे से हादसे की आशंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-17 में हाउस नंबर 903 के पास सड़क किनारे बने बड़े गड्ढे के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढा काफी बड़ा होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह स्थान जोखिम भरा बना हुआ है।
सेक्टर-17 निवासी महावीर बिश्नोई और रोहन ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे को भरवाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।