फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rising mercury increased trouble, heatwave made people miserable

Faridabad News: चढ़ते पारे ने बढ़ाई परेशानी, लू ने किया बेहाल

Thu, 12 Jun 2025 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rising mercury increased trouble, heatwave made people miserable
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद । भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।



सुबह से ही तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया। सबसे अधिक परेशानी बाइक सवार, खुले में काम करने वाले मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों को हो रही है। तेज धूप के चलते कई लोग पेड़ के नीचे तो कहीं अलग टीन शेड के नीचे रुक कर धूप से बचाव करते दिखे। मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में लू लगने, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। उन्होंने सलाह दी है कि लोग अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें, धूप में निकलने से बचें और हल्के, सूती कपड़े पहनें। स्थानीय प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि जरूरी हो तभी बाहर निकलें और लू से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। अगले कुछ दिन तक फरीदाबाद में लू का प्रकोप जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed