फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Riots over death of three-month-old infant in private hospital

Faridabad News: निजी अस्पताल में तीन महीने के मासूम की मौत पर हंगामा

Mon, 06 Apr 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Riots over death of three-month-old infant in private hospital
परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान 3 महीने के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

परिजनों के अनुसार बच्चे के दिल में समस्या थी। उसे 23 तारीख को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। आरोप है कि रिपोर्ट मांगे जाने पर नहीं दी गई और जल्द ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया गया। परिवार ने करीब चार से पांच लाख रुपये की व्यवस्था कर बच्चे का ऑपरेशन करवाया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया, जिसे डॉक्टरों ने सामान्य प्रक्रिया बताया। कुछ दिन बाद बच्चे की हालत सामान्य बता कर सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया। इसी दौरान देर रात बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि गलत दवा और लापरवाही के कारण बच्चे की जान गई। साथ ही यह भी आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से पहले पूरा बिल जमा कराने की बात कही, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed