{"_id":"667aa7770a38b0067e0aac83","slug":"revealed-wife-was-murdered-on-suspicion-of-having-illicit-relations-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26576-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के ध्यानार्थ \nखुलासा : अवैध संबंध होने के शक में की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के ध्यानार्थ खुलासा : अवैध संबंध होने के शक में की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
फोटो-
- चार बच्चों के पिता ने 17 जून को दिया था वारदात को अंजाम
- सेक्टर-55 पुलिस चौकी ने आरोपी को सेक्टर-56 से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में एक सप्ताह पहले चुन्नी से गला दबाकर पत्नी की हत्या करने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। आरोपी पति ने किसी अवैध संबंध के शक में हत्या की थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-56 से गिरफ्तार करके पूछताछ के बाद अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला निवासी आरोपी मुबारिक सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट में पत्नी खैरूना और चार बच्चों के साथ रहते हैं। बकरीद त्योहार से एक दिन पहले नशे में धुत पति ने छोटी सी कहासुनी पर पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। मृतका के भाई इमरान की शिकायत पर सेक्टर-55 चौकी पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका जीजा शराब पीने का आदी है और अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। उसने जीजा को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। 17 जून को सुबह सूचना मिली कि आरोपी ने चुन्नी से गला दबाकर उसी हत्या कर दी है। शिकायत के आधार पर आरोपी मुबारिक और तीन अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके तलाश की गई। डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 55 प्रभारी जोगिंदर की टीम ने मंगलवार को आरोपी को सेक्टर 56 से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सूर्य ट्रैवल्स नामक ट्रैवल कंपनी में बस ड्राइवरी का काम करता है। वारदात की रात आरोपी सालासर से बस लेकर वापस आया था। जब वह अपने घर पहुंचा तो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। आरोपी को पत्नी का किसी अन्य के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी के चलते दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी ने पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा। चौकी प्रभारी जोगिंदर ने कहा कि पुलिस की ओर से मामले में जांच जारी है। मामले में यदि किसी अन्य की भी संलिप्तता मिली तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
स्टड्स कंपनी में नौकरी करती थी मृतका
चौकी प्रभारी जोगिंदर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतका खैरूना हाईवे स्थित स्टड्स कंपनी में नौकरी करती थी। कंपनी में 5 बजे छुट्टी होने के बाद कई बार ओवर टाइम लगने के कारण एक-दो घंटे देरी से घर पहुंचती थी। वहीं ड्राइवर पति 15-15 दिन तक घर नहीं आता था। पत्नी के देरी से घर पहुंचने पर उसे किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शव हुआ। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।