{"_id":"649f0d90976c036d17023296","slug":"reunited-the-girl-separated-from-her-parents-ten-years-ago-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8005-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दस साल पहले मां बाप से बिछड गई थी, पुलिस ने मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दस साल पहले मां बाप से बिछड गई थी, पुलिस ने मिलाया
Fri, 30 Jun 2023 10:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
दस साल पहले माता-पिता से बिछड़ लड़की को मिलाया
संस्था के पास रह कर रही थी दसवीं की पढाई, टीम ने माता-पिता को खोज निकाला
फरीदाबाद। दिल्ली से आ रही एक ट्रेन में हाथ छूट जाने के कारण एक 13 साल की मासूम माता-पिता से बिछड़ गई। बच्ची को रेलवे पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सहयोग से एक संस्था में भिजवा दिया। बच्ची अब अब 10वीं की छात्रा है। दस साल बाद मिसिंग पर्सन सेल ने बच्ची के माता-पिता को ढूंढ निकाला। लड़की की उम्र फिलहाल 23 साल है।
गुमशुदा लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। 10 साल पहले वह माता-पिता के साथ ट्रेन में दिल्ली की तरफ आ रही थी। ज्यादा भीड़ होने के कारण वह बिछड़कर बल्लभगढ़ पहुंच गई। रेलवे पुलिस ने बच्ची को कर्म मार्ग संस्था में छोड़ दिया। संस्था की नोडल अधिकारी अनीता मलिक ने कुछ माह पहले लड़की की काउन्सलिंग की। इस दौरान युवती ने बताया दिल्ली में उसके मामा का दोस्त रहता है। उसका मकान ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक है। यदि उसे वहां ले जाया जाए तो शायद वह मकान पहचान सकती है। इससे पहले वह अपने आपको ओडिशा ही रहने वाली बताती रहती थी।
युवती को दिल्ली ले जाकर घर की पहचान करानी शुरू की गई। यहां एक युवक ने युवती की बोली सुनकर बताया ये उड़ीसा की नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की रहने वाली लगती है। ये सुनकर युवती ने भी कहा वह छत्तीसगढ़ की है। युवक भी उसी इलाके का रहने वाला था और युवती के गांव के प्रधान को जानता था। गांव के प्रधान को फोन कर सारी बात बताई और लड़की के माता-पिता को वीडियो काल पर युवती की पहचान कराई गई। दस साल बाद भी मा बाप ने उसे पहचान लिया। मिसिंग पर्सन हेल्पलाइन ने युवती की मां को बुलाकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में सुनील यादव व अपर्णा के सामने बयान कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद