फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Retired bank officer woman duped of Rs 59 lakh

Faridabad News: सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी महिला से 59 लाख रुपये की ठगी

Sat, 26 Jul 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Retired bank officer woman duped of Rs 59 lakh
शेयर बाजार में निवेश पर तीन गुना मुनाफे का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

17 जून से 22 जुलाई के दौरान हुई ठगी, साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर तीन गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर 59 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी महिला से ये ठगी की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। ठगी के 59 लाख रुपये में से लगभग 29 लाख रुपये पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फ्रीज करा दिए हैं।


ठगी की ये वारदात सेक्टर 49 एरिया की रहने वाली महिला से हुई। ये पीएनबी से सेवानिवृत्त हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखी थी जिसमें शेयर बाजार में निवेश पर दो से तीन गुना मुनाफा दिलाने के बारे में लिखा था। उस पर क्लिक करते ही महिला व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गई। ग्रुप में पहले से ही कई लोग जुड़े थे। इनमें से काफी लोग मुनाफा होने का दावा करते हुए मैसेज ग्रुप में शेयर कर रहे थे। महिला भी झांसे में आ गई और 17 जून से 22 जुलाई तक कुल 14 ट्रांजेक्शन में आठ बैंक खातों में 59.04 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। महिला के निवेश पर भी काफी मुनाफा होना बताया गया। जब रिफंड का प्रयास किया तो आरोपी बहाने बनाने लगे और कॉल का जवाब भी नहीं दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। इस पर अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed