फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Resolved to strengthen the organization down to the booth level.

Faridabad News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

Fri, 09 Oct 2026 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Resolved to strengthen the organization down to the booth level.
दयालपुर में मोहना ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दयालपुर में बृहस्पतिवार को मोहना ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि अध्यक्षता मोहना ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष बंटी हुड्डा ने की। सम्मेलन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण, युवा और सरदारी शामिल हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।



विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति विकास, समानता और भाईचारे पर आधारित रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पृथला विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए गए। गांवों में सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया गया तथा युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर मिले। तेवतिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी अव्यवस्थाओं से परेशान है। युवा रोजगार, किसान उचित मूल्य और आम आदमी महंगाई से राहत की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का विधायक होने के बावजूद उन्होंने पृथला क्षेत्र की आवाज विधानसभा में लगातार उठाई है। सड़क, जलभराव, पेयजल, रोजगार, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को सरकार के सामने रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed