{"_id":"6aa6fbf0c6607e3015074081","slug":"resolved-silver-shila-to-reach-faridabad-on-september-16-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79966-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 16 सितंबर को फरीदाबाद पहुंचेगी संकल्पित रजत शिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 16 सितंबर को फरीदाबाद पहुंचेगी संकल्पित रजत शिला
विज्ञापन
मथुरा से विशेष वाहन से आएगी शिला, रथ के साथ नगर में होगा प्रवेश और विधि-विधान से पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ पूजित की गई रजत शिला 16 सितंबर को पहली बार फरीदाबाद पहुंचेगी। शिला के आगमन को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
बुधवार को दोपहर करीब दो बजे मथुरा से विशेष वाहन में रजत शिला फरीदाबाद पहुंचेगी। शिला के नगर में प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं के जुटने और स्वागत किए जाने का दृश्य देखने को मिलेगा। इसके बाद शिला को रथ के माध्यम से नगर में ले जाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता पूज्य फलाहारी महाराज के नेतृत्व में रजत शिला का नगर भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु शिला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।
न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर ने बताया कि रजत शिला को सरयू नदी में स्नान और आरती दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी मंदिर में देहरी पूजन तथा राम मंदिर में दर्शन कराया गया है। इसके बाद संत नृत्य गोपाल दास महाराज और मथुरा स्थित सुदामा कुटी में साधु-संतों ने भी इसका विधि-विधान से पूजन किया।