{"_id":"6a4158fd1d25e1f6b90b4c3e","slug":"resisted-molestation-of-mother-struck-on-the-head-with-a-shovel-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73490-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मां से छेड़छाड़ का किया विरोध, सिर पर फावड़ा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मां से छेड़छाड़ का किया विरोध, सिर पर फावड़ा मारा
विज्ञापन
महिला ने मारपीट का भी लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। छांयसा थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर में नाली निर्माण कार्य के दौरान महिला से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर शनिवार को दो नामजद आरोपियों हर्ष और रेशम समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव नरियाला में किराये पर रहती हैं। वह अपने साथियों के साथ गांव हीरापुर में नाली निर्माण का कार्य कर रही थीं। आरोप है कि 17 जून की शाम वहां पहुंचे 8 से 10 युवकों ने अभद्रता की। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर उनके बेटे उमेश के सिर पर फावड़े से हमला किया गया। इस दौरान मुंशी और अहमदपुर के सरपंच के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि करीब 20-25 दिन पहले भी कुछ युवक शराब के नशे में आकर इसी प्रकार का हंगामा कर चुके थे और मुंशी के साथ मारपीट की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।