फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents struggling with bad roads, power crisis and safety concerns

Faridabad News: बदहाल सड़क, बिजली संकट और सुरक्षा चिंताओं से जूझ रहे निवासी

Mon, 23 Mar 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Residents struggling with bad roads, power crisis and safety concerns
सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी के लोगों ने कहा, आवाजाही में होती है दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी के निवासी इन दिनों बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सोसाइटी के बाहर की सड़क जर्जर हालत में है, जिससे रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। स्थिति यह है कि सड़क पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगी हैं, जिसके चलते रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है। यह सभी बातें निवासियों ने उजाला संवाद कार्यक्रम में बताई।

अशविनी, श्याम, बीके, मोनिका, मनोज, कौशल, भास्कर, नितिन, जेडी व अन्य लोगों ने बताया कि सोसाइटी में बिजली संकट भी लगातार गहराता जा रहा है। गर्मी के दिनों में 12 से 14 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, जिससे लोगों को मजबूरन जनरेटर का सहारा लेना पड़ता है। जनरेटर के डीजल का खर्च निवासियों पर ही पड़ता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। लगातार बिजली कटौती के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


सोसाइटी परिसर और उसके आसपास लावारिस पशुओं का जमावड़ा भी एक बड़ी समस्या बन चुका है। कई बार ये पशु आपस में लड़ते हैं, जिससे खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचता है। वहीं, लावारिस कुत्तों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्तों द्वारा लोगों पर हमला करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिसके चलते अभिभावकों को अपने बच्चों को घरों में ही सीमित रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या स्थिति को और बदतर बना देती है। सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो जाता है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की है, ताकि उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।


--

सोसाइटी में बच्चों के लिए पर्याप्त खेल सुविधाओं का भी अभाव है। पार्कों में न तो खेल उपकरण हैं और न ही ओपन जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। -अश्विनी शुक्ला, आरडब्ल्यूए प्रधान


--
बिजली बाधित होने के कारण सोसाइटी की एक लिफ्ट बंद हो जाती है। इससे निवासियों को दिक्कत होती है। इसका समाधान होना चाहिए। - श्याम कुमार, संयुक्त सचिव

--

पुलिस गश्त न होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ गया है। रात के समय कुछ लोग गाड़ियों में बैठकर नशा करते हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना रहता है। - बीके सैनी, कोषाध्यक्ष

--

सोसाइटी के बाहर रात्रि में अंधेरा पसरा रहता है। इससे खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। - मनोज नागर , निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed