फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents of Ward 10 troubled by contaminated water supply.

Faridabad News: वार्ड-10 में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान

Tue, 28 Jul 2026 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Residents of Ward 10 troubled by contaminated water supply.
बीमारियों का बढ़ा खतरा, शिकायतों के बाद भी नहीं मिली राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-86 के वार्ड-10 में घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से नलों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोग इसे पीने और खाना बनाने में इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरी में लोगों को बाजार से पानी खरीदकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ रहा है।

स्थानीय निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। पीने के लिए उन्हें बाहर से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


निवासी सौरभ ने बताया कि गंदे पानी की सप्लाई से लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। बारिश के मौसम में पहले ही संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में दूषित पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल लाइन की जांच कराई जाए और गंदे पानी की सप्लाई के कारणों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed