फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents of Florida Society are troubled due to power cut

Faridabad News: बिजली कटने से फ्लोरिडा सोसाइटी के निवासी परेशान

Tue, 11 Mar 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Residents of Florida Society are troubled due to power cut
आए दिन बिल्डर के साथ होता है विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी के निवासी काफी समय से परेशान हैं। आए दिन बिजली कटने को लेकर विवाद होता रहता है। भुगतान नहीं किए जाने पर सोमवार सुबह 11 बजे बिल्डर की ओर से अचानक बिजली काटने से निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं फ्लोरिडा सोसाइटी के बिल्डर प्रबंधन की ओर से सतीश गोयल ने बताया कि जिन्होंने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है, केवल उनकी ही बिजली काटी गई है। सबकी बिजली बंद नहीं की गई है। इसके अलावा हम सोसाइटी को हैंड ओवर करने को तैयार हैं।
आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के पास अपनी समस्या को लेकर पहुंचे। उपायुक्त के व्यस्त होने के कारण उनके पीए ने डीएचबीवीएन के एसई जितेंद्र ढुल को फोन करके मामले को निपटाने के निर्देश दिए। फ्लोरिडा आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने कहा कि बिल्डर को सोसाइटी अब आरडब्ल्यूए को सौंपनी हैं। लेकिन बिल्डर उसमें आनाकानी कर रहा है और हमें सुविधाएं भी नहीं देता। सुविधा न देने के कारण भुगतान देना भी कर दिया हैं जिसकी वजह से अब बिल्डर सोसाइटी की बिजली काट कर रहा है। वह किसी भी समय लिफ्ट की पावर सप्लाई बंद कर देता है।
विज्ञापन

इसके अलावा सोसाइटी में एसटीपी कम क्षमता का लगा हुआ है। ऐसे में सीवर का गंदा पानी पार्क में छोड़ता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। बच्चों के खेलने के लिए कोई स्थान नहीं छोड़ा। सोसाइटी के एसटीपी और लिफ्ट पर कारण बताओ नोटिस जारी किया हुआ है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में बिल्डर ने प्रीपेड मीटर लगाए हुए हैं जिसका समय पर भुगतान किया जाता है। लेकिन वह बिल भुगतान की कोई रसीद नहीं देता है। इसके साथ ही बच्चों के स्कूलों की परीक्षा चल रही हैं। लेकिन बिजली कटने से सोसाइटी में अंधेरा फैला हुआ है और बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed