Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents in Dabua Colony troubled by sewer overflow

Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान

Sun, 15 Nov 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Residents in Dabua Colony troubled by sewer overflow
गंदा पानी गलियों में जमा होने से घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सीवर का गंदा पानी गलियों में जमा होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह काम पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। लंबे समय से गलियों में गंदा पानी जमा होने के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। वहीं, आसपास के घरों में दिनभर बदबू बनी रहती है। लोगों को आशंका है कि जमा पानी के कारण मच्छर पनप सकते हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।


डबुआ कॉलोनी निवासी, सतीश ने बताया कि सीवर का पानी गलियों में फैलने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। घर से बाहर निकलते ही गंदगी का सामना करना पड़ता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। गंदा पानी जमा होने के कारण बच्चों के खेलने की जगह भी प्रभावित हो रही है। वहीं, रानी ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने और वापस लाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। गली में जमा गंदे पानी से बच्चों के कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं। बदबू के कारण घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखनी पड़ती हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नवीन ने बताया कि मौके का निरीक्षण कराकर सीवर की सफाई कराई जाएगी। समस्या का जल्द समाधान कर लोगों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed